सागर कांग्रेस ने रक्षा मंत्री के नाम कैंट सीईओ को सौंपा चार सूत्रीय ज्ञापन, स्टेडियम निर्माण की उठाई मांग

सागर: नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सदर कैंट में खेल सुविधाओं के विकास और स्टेडियम निर्माण सहित विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में छावनी परिषद सागर के सीईओ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार के रक्षा मंत्री के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए कैंट क्षेत्र में युवाओं और खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि छावनी क्षेत्र स्थित कजलीवन मैदान का लंबे समय से खेल गतिविधियों के लिए उपयोग किया जाता रहा है। क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मैदान का विकास आवश्यक है। उन्होंने कजलीवन मैदान में शीघ्र स्टेडियम निर्माण कराने की मांग की, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए समुचित सुविधाएं मिल सकें। ज्ञापन में सदर कैंट क्षेत्र की सभी शालाओं का खेल महोत्सव डीएनसीबी स्कूल में आयोजित करने की मांग भी रखी गई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस तरह की पहल से विद्यार्थियों में खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का विकास होगा।

सुरेंद्र चौधरी ने कजलीवन मैदान में आयोजित होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिताओं के लिए पूरे आयोजन की शुल्क राशि 21,100 रुपये निर्धारित करने की मांग की, जिससे खिलाड़ियों और आयोजकों को सुविधा मिल सके। इसके साथ ही कैंटोनमेंट क्षेत्र की सभी शालाओं में खेल के लिए निर्धारित समय तय कर नियमित खेल गतिविधियां शुरू कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली युवा और खिलाड़ी हैं, लेकिन पर्याप्त खेल सुविधाओं के अभाव में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्टेडियम और अन्य खेल सुविधाओं के विकास से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।

 

ज्ञापन सौंपने के बाद कैंट सीईओ ने प्रतिनिधिमंडल को मांगों पर नियमानुसार और न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, वरिष्ठ नेता सुनील तोमर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैंट अध्यक्ष पं. रवि उमाहिया, युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष समीर मकरानी, इंजीनियर सत्यम सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – सागर में बंदूक की तलाश में मिली ₹3 करोड़ की नकदी, पुलिस हैरान

 

  • sagar-congress-four-point-memorandum-defense-minister-cantt-stadium-sports-facilities
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार