
सीहोर|नफीस खान| मध्य प्रदेश के सीहोर में 108 एंबुलेंस सेवा की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। इछावर के नादान गांव में एक एंबुलेंस अचानक बीच सड़क पर बंद हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और स्कूली छात्रों ने एंबुलेंस को धक्का लगाकर स्टार्ट कराने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी चालू नहीं हो सकी। इस घटना ने जिले में 108 एंबुलेंस सेवा की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जिला अस्पताल लौटते समय बीच रास्ते में बंद हुई एंबुलेंस
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को एंबुलेंस किसी कॉल पर नहीं जा रही थी, बल्कि खाली जिला अस्पताल लौट रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन बीच सड़क पर बंद हो गया। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास किए, लेकिन एंबुलेंस दोबारा स्टार्ट नहीं हो सकी।
यह भी पढ़े: भोपाल: अतिथि विद्वानों की मांगों पर सरकार गंभीर, मंत्री इंदर सिंह परमार ने दिया बड़ा भरोसा
खराब व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
जिले में 108 एंबुलेंस के खराब होने की घटनाएं नई नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर तक कई बार एंबुलेंस के रास्ते में खराब होने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। नागरिकों का कहना है कि कई मामलों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में देरी होती है, लेकिन इसके बावजूद सेवा में कोई सुधार नहीं दिखाई दे रहा।
स्थानीय ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस सेवा की बदइंतजामी पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि सरकार समय पर वाहनों की मरम्मत नहीं करवा रही है और न ही संबंधित कंपनी पर कोई प्रभावी कार्रवाई हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं बताती हैं कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीरता की कमी है।
यह भी पढ़े: भोपाल: प्रीतम लोधी के बेटे को फरार घोषित किए जाने पर कांग्रेस का हमला, सज्जन सिंह वर्मा ने उठाए सवाल
- sehore-108-ambulance-breaks-down-middle-road-health-system-questions








