शिवपुरी जिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर से मारपीट, शराब पीने से रोकने पर विवाद

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिला अस्पताल परिसर में ड्यूटी के दौरान शराब पीने से रोकना एक नर्सिंग ऑफिसर को भारी पड़ गया। आरोप है कि अस्पताल परिसर में शराब पी रहे एक व्यक्ति ने आपत्ति जताने पर नर्सिंग ऑफिसर के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। घटना में नर्सिंग ऑफिसर के बेहोश होने की बात भी शिकायत में कही गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

दवाई लेकर लौट रहे थे नर्सिंग ऑफिसर

जानकारी के अनुसार, शिव कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र धाकड़ (29) जिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर हैं। 9 अगस्त की शाम करीब 8 बजे वे ड्यूटी के दौरान सेंट्रल स्टोर से दवाई लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान दवाई वितरण कक्ष के पास उन्होंने कथित तौर पर धारा सिंह को शराब की बोतल के साथ शराब पीते देखा।

रोकने पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप

शिकायत के मुताबिक, धर्मेंद्र धाकड़ ने अस्पताल परिसर में शराब पीने पर आपत्ति जताई। आरोप है कि इस पर धारा सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर कथित तौर पर हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की गई। शिकायत में कहा गया है कि मारपीट के बाद नर्सिंग ऑफिसर बेहोश हो गए।

जान से मारने की धमकी देने का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने भविष्य में अस्पताल परिसर में शराब पीने से रोकने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। होश में आने के बाद धर्मेंद्र धाकड़ अस्पताल के अन्य कर्मचारियों शिवराज सिंह राजपूत और देवेंद्र सिंह धाकड़ सहित अन्य स्टाफ के साथ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों, संबंधित लोगों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े: IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

 

  • shivpuri-district-hospital-nursing-officer-assaulted-over-stopping-alcohol-drinking
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना