शिवपुरी में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ के तहत मिनी मैराथन आयोजित, युवाओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| पुलिस प्रशासन द्वारा ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत गुरुवार सुबह 6 बजे मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

विजेताओं को दिए गए नकद पुरस्कार

मिनी मैराथन के आयोजन में शिवपुरी सराफा एसोसिएशन का सहयोग रहा। पुरुष और महिला दोनों वर्गों के विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं शील्ड प्रदान की गई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹5,500, द्वितीय स्थान पर ₹3,300 तथा तृतीय स्थान पर ₹2,200 की राशि और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

इन मार्गों से होकर निकली मैराथन

मिनी मैराथन पोलो ग्राउंड से शुरू होकर तात्या टोपे स्मारक, गुरुद्वारा चौराहा, माधव चौक, कमलागंज, व्हीआईपी रोड, गांधी कॉलोनी, कस्टम गेट, अस्पताल चौराहा, रोटरी चौराहा, कलेक्ट्रेट रोड, एमएम चौराहा और महल के सामने से होते हुए पुनः पोलो ग्राउंड पर समाप्त हुई।

जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने निभाई भागीदारी

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने “नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें” का संदेश देते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

यह भी पढ़े: भोपाल में किसानों का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने समर्थन देते हुए सरकार से वार्ता की मांग की

 

  • shivpuri-mini-marathon-nashe-se-doori-2-awareness-campaign
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना