शिवपुरी: पंचायत की शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

शिवपुरी।कुलदीप शर्मा| जिले की पिछोर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत भौंती की सरपंच ज्योति गुप्ता ने पंचायत की शासकीय भूमि पर कथित अवैध निर्माण और अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए कलेक्टर शिवपुरी को शिकायत सौंपी है। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम से मौके का निरीक्षण कर निर्माण कार्य रुकवाने और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

मुख्य मार्ग किनारे पंचायत भूमि पर निर्माण का आरोप

कलेक्टर को दिए आवेदन में सरपंच ने आरोप लगाया है कि सिरसौद–पिछोर मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत की शासकीय भूमि पर विशंभर दयाल छिरोलिया एवं उनके पुत्र पंचायत की अनुमति के बिना निर्माण कार्य कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार, यह निर्माण शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किया जा रहा है।

निर्माण रोकने का नोटिस देने का दावा

आवेदन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत ने 21 जुलाई 2026 को संबंधित पक्ष को निर्माण कार्य रोकने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए सूचना पत्र जारी किया था। सरपंच का आरोप है कि संबंधित लोगों ने सूचना पत्र लेने से इनकार कर दिया और निर्माण कार्य जारी रखा।

पहले भी हटाया गया था अतिक्रमण

सरपंच ने आवेदन में उल्लेख किया है कि 20 मई 2026 को इसी स्थान से अतिक्रमण हटाया गया था और ग्राम पंचायत द्वारा वहां बाउंड्री बॉल भी स्थापित किए गए थे। इसके बावजूद दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया है।

संयुक्त कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की मांग

सरपंच ने कलेक्टर से राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भेजकर मौके का निरीक्षण कराने, कथित अवैध निर्माण हटाने तथा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। आवेदन में यह भी कहा गया है कि संबंधित भूमि पर ग्राम पंचायत की दुकानें प्रस्तावित हैं और इसका प्रस्ताव पहले से संबंधित कार्यालय में विचाराधीन है।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

 
  • shivpuri-panchayat-land-encroachment-complaint-bhaunti-pichhore
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

PM आवास के मकान को लेकर दो भाइयों में खूनी विवाद: बड़े भाई की मौत, सगे भाई समेत 5 पर हत्या का आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र की…

आगे पढ़ें
शिवपुरी: रिटायर्ड PWD SDO का WhatsApp हैक, ठेकेदारों से ठगे गए पैसे, एसपी से शिकायत

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के लोक निर्माण विभाग PWD…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में