PM आवास के मकान को लेकर दो भाइयों में खूनी विवाद: बड़े भाई की मौत, सगे भाई समेत 5 पर हत्या का आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के पोहरी थाना क्षेत्र की भटनावर चौकी अंतर्गत भटनावर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकान को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उनके सगे भाई और चार भतीजों पर मारपीट करने तथा गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री आवास के निर्माण को लेकर चल रहा था विवाद

मृतक की पहचान भागीरथ कुशवाह के रूप में हुई है। उनके बेटे शिशुपाल कुशवाह ने बताया कि परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हुआ था और पुश्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा था। आरोप है कि इसी बात को लेकर उनके चाचा बल्ला कुशवाह लगातार विरोध कर रहे थे, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद बना हुआ था।

भाई और चार भतीजों पर हत्या का आरोप

यह भी पढ़े: शिवपुरी में दूध, मावा और पनीर की जांच तेज, 7 प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह बल्ला कुशवाह और उसके चार बेटे-पंचू, भूरा, ग्यासी और विष्णु-ने भागीरथ कुशवाह को घेर लिया। आरोप है कि पहले उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई और बाद में उनका गला दबा दिया गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही भटनावर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

यह भी पढ़े: खजुराहो: ASI के दो अधिकारियों पर बिजली चोरी का आरोप, विद्युत विभाग की छापेमार कार्रवाई

भटनावर चौकी प्रभारी सीमा धाकड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों सहित मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी आरोपी की भूमिका की अंतिम पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही की जाएगी।

  • shivpuri-pm-awas-dispute-brother-murder-bhatnawar
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना