सिंगरौली में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, रिहंद डूब क्षेत्र से 150 घन मीटर रेत जप्त

सिंगरौली: जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर मंगलवार 29 अप्रैल 2026 को रिहंद जलाशय के डूब क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 150 घन मीटर अवैध रेत जप्त की गई।

खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी राम सुशील चौरसिया, राजस्व अमले तथा पुलिस चौकी सासन और थाना कोतवाली बैढ़न की संयुक्त टीम ने ग्राम सासन और टूसाखांड की सीमा क्षेत्र में जांच अभियान चलाया।जांच के दौरान टीम को रिहंद जलाशय के डूब क्षेत्र में बिना वैध अनुमति के अवैध रूप से भंडारित लावारिस रेत मिली, जिसे मौके पर ही जप्त कर लिया गया।

प्रशासन ने जप्त रेत को नियमानुसार रेत ठेकेदार को सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में खनिज नियमों के तहत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।जिला प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – सिंगरौली: बिना वैध पास गिट्टी परिवहन कर रहा डंपर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

  • singrauli-illegal-sand-stock-seized-in-rihand-area-report
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना