सिंगरौली: बिना वैध पास गिट्टी परिवहन कर रहा डंपर जब्त, खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

सिंगरौली: अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश और खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने बिना वैध अभिवहन पास के गिट्टी परिवहन कर रहे एक डंपर को जब्त कर लिया।

ये भी पढ़े – सिंगरौली: भीषण गर्मी के चलते आंगनवाड़ी केंद्रों का समय बदला, कलेक्टर गौरव बैनल ने जारी किया आदेश

सहायक खनि अधिकारी रामसुशील चौरसिया ने 28 अप्रैल को ग्राम राजसरई क्षेत्र में जांच के दौरान वाहन क्रमांक MP66ZH9023 को गिट्टी परिवहन करते हुए पकड़ा। जांच में पाया गया कि चालक के पास खनिज परिवहन के लिए आवश्यक वैध दस्तावेज (अभिवहन पास) मौजूद नहीं था।

इसके बाद विभागीय टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डंपर को जब्त कर थाना बरगवां में सुरक्षित खड़ा करा दिया है। अधिकारियों के अनुसार वाहन के खिलाफ खनिज नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद अवैध खनिज कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

ये भी पढ़े – सिंगरौली: कलेक्टर गौरव बैनल सख्त, जल गंगा अभियान और लंबित मामलों पर दिए निर्देश

  • singrauli-illegal-gravel-transport-dumper-seized-mineral-department-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना