थॉमस कप के सेमीफाइनल में नहीं चला भारतीय शटलरों का दम, फ्रांस ने रोका रास्ता; कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

नई दिल्ली: थॉमस कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत का सफर समाप्त हो गया। फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 3-0 से हराकर पहली बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। वहीं भारत को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत को मुकाबले से पहले बड़ा झटका तब लगा जब स्टार शटलर लक्ष्य सेन कोहनी की चोट के कारण सेमीफाइनल से बाहर हो गए।

उनकी गैरमौजूदगी का असर टीम पर साफ दिखाई दिया।पहले सिंगल्स मुकाबले में आयुष शेट्टी का सामना फ्रांस के वर्ल्ड नंबर 4 क्रिस्टो पोपोव से हुआ। आयुष को सीधे गेमों में 11-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा और भारत 0-1 से पीछे हो गया।दूसरे सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत फ्रांस के एलेक्स लानियर के खिलाफ उतरे, लेकिन वह भी मुकाबला नहीं जीत सके।

श्रीकांत 16-21, 18-21 से हार गए और भारत पर हार का खतरा मंडराने लगा।तीसरे सिंगल्स मुकाबले में भारत की आखिरी उम्मीद एचएस प्रणय थे, लेकिन वह भी टोमा जूनियर पोपोव से 19-21, 16-21 से हार गए। इसके साथ ही फ्रांस ने मुकाबला 3-0 से जीत लिया। फ्रांस की टीम ने इस जीत के साथ इतिहास रचते हुए पहली बार थॉमस कप के फाइनल में प्रवेश किया, जबकि 2022 की चैंपियन भारतीय टीम का अभियान सेमीफाइनल में समाप्त हो गया।

ये भी पढ़े – भोपाल: संकल्प स्पोर्ट्स अथॉरिटी की बड़ी बैठक, दिव्यांग खिलाड़ियों को मंच दिलाने पर जोर

  • thomas-cup-2026-india-lost-france-semifinal-first-final-berth-
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

ग्लासगो में तिरंगा लहराया: 60 किग्रा बॉक्सिंग फाइनल में सचिन सिवाच का जलवा, 3-2 से जीतकर बने चैंपियन

ग्लासगो: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता