टीकमगढ़ में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, डोडा घाट पर लिफ्टर मशीन जब्त कर मौके पर ही तोड़ी

टीकमगढ़: अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने लिधोरा तहसील के रतनगुवा गांव स्थित डोडा घाट पर आकस्मिक छापेमारी कर अवैध खनन में इस्तेमाल हो रही लिफ्टर मशीन को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया।

जिला खनिज अधिकारी विपुल रावत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बीच नदी में अवैध रूप से रेत निकालने के लिए लिफ्टर मशीन संचालित होती मिली। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की मदद से लिफ्टर को बाहर निकलवाया और उसे तोड़कर पूरी तरह नष्ट कर दिया, ताकि भविष्य में उसका दोबारा उपयोग न हो सके।

कार्रवाई के दौरान नदी किनारे अवैध रूप से जमा किए गए रेत के बड़े-बड़े ढेर भी पाए गए। प्रशासन की टीम ने जेसीबी की सहायता से इन ढेरों को वापस नदी क्षेत्र के गड्ढों में भरवा दिया। प्रशासन की इस सख्ती से क्षेत्र में रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

इस संयुक्त कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी कुलदीप जैन, नायब तहसीलदार सावंत सिंह, नायब तहसीलदार कसोरिया, पुलिस बल, पटवारी और खनिज विभाग का अमला मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि विपुल रावत के प्रशिक्षण से लौटने के बाद जिले में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और टीम दिन के साथ-साथ रात में भी संदिग्ध क्षेत्रों में दबिश दे रही है।

ये भी पढ़े – मध्य प्रदेश में अचानक मौसम का कहर: टीकमगढ़ में भारी ओलावृष्टि से फसलें खतरे में

  • tikamgarh-illegal-sand-mining-lifter-machine-seized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना