उमरिया: बड़ा गांव में पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप; ग्रामीणों ने की जांच और कार्रवाई की मांग

उमरिया/राकेश दर्दवंशी :  बड़ा गांव में पंचायत सचिव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने सचिव पर पद के दुरुपयोग और सरकारी योजनाओं में मनमानी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सचिव की कार्यशैली के कारण कई पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक कुछ लोगों को दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि कुछ को यह कहकर योजनाओं से वंचित कर दिया गया कि उनके परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है। इस तरह की कार्यप्रणाली से गांव के कई लोग परेशान हैं और प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं।स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि पंचायत सचिव खुलेआम यह कहता है कि उसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संरक्षण प्राप्त है और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। इस कथित बयान के बाद ग्रामीणों में और अधिक नाराजगी देखने को मिल रही है।

मामले को लेकर जब जिला पंचायत उमरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया से बात की गई, तो उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल गांव के लोग प्रशासन से पारदर्शी जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़े – उमरिया में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, पुलिस कार्रवाई पर भी उठे सवाल

  • umaria-village-panchayat-secretary-accusations-investigation-demand
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना