ट्विशा शर्मा केस: मुख्य आरोपी समर्थ सिंह 29 मई तक CBI रिमांड पर, जांच के लिए भोपाल में बनेगा अस्थाई कैंप ऑफिस

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में हर गुजरते दिन के साथ नए खुलासे और घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को जिला अदालत ने मामले के मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को 29 मई तक के लिए सीबीआई की हिरासत (रिमांड) में भेज दिया है।

मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेशी

बुधवार को सीबीआई की टीम सबसे पहले आरोपी समर्थ सिंह को भोपाल के जेपी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका विस्तृत मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे जांच एजेंसी ने आरोपी को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया। सीबीआई ने मामले की कड़ियों को जोड़ने और पूछताछ के लिए आरोपी की रिमांड मांगी, जिसे अदालत ने मंजूर करते हुए समर्थ सिंह को सीबीआई की कस्टडी में सौंप दिया।

भोपाल में अस्थायी कैंप ऑफिस बनाएगी सीबीआई

इस संवेदनशील मामले की जांच को पूरी तरह व्यवस्थित और गोपनीय रखने के लिए सीबीआई अब भोपाल में ही अपना एक अस्थायी कैंप ऑफिस बनाने की तैयारी में है। यह कैंप ऑफिस पूरी जांच के दौरान एक मुख्य कंट्रोल रूम की तरह काम करेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय ने इस संबंध में भोपाल पुलिस कमिश्नर को एक पत्र भेजा है, जिसमें एजेंसी के लिए एक सुरक्षित और उपयुक्त जगह उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। इस अस्थायी कार्यालय में केस से जुड़े सभी महत्वपूर्ण और गोपनीय दस्तावेज रखे जाएंगे। इसके साथ ही, जरूरत पड़ने पर केस से जुड़े अन्य आरोपियों और संदिग्धों को यहीं बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

अधिकारियों ने शुरू की जगह की तलाश

सीबीआई मुख्यालय से पत्र मिलने के बाद भोपाल पुलिस कमिश्नर ने निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके बाद स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी कैंप ऑफिस के लिए सुरक्षित और मुफीद जगह तलाशने के काम में जुट गए हैं। जानकारों का मानना है कि भोपाल में स्थानीय स्तर पर कैंप ऑफिस बनने से दिल्ली से आने वाले अधिकारियों और स्थानीय जांच टीम के बीच आपसी तालमेल और बेहतर होगा, जिससे जांच में तेजी आएगी।

घटनास्थल पर होगा ‘क्राइम सीन रिक्रिएशन’

जांच को वैज्ञानिक और तार्किक अंजाम तक पहुंचाने के लिए सीबीआई अब अगले चरण की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को कटारा हिल्स स्थित घटनास्थल पर ले जाएगी, जहां पूरे घटनाक्रम का ‘क्राइम सीन रिक्रिएशन’ (घटना का नाट्य रूपांतरण) किया जाएगा। इस प्रक्रिया के जरिए अधिकारी यह समझने की कोशिश करेंगे कि घटना वाले दिन और वक्त पर असल में क्या-क्या हुआ था।

कटारा हिल्स पुलिस से मांगा सहयोग

सीबीआई ने इस पूरी कवायद और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए स्थानीय कटारा हिल्स पुलिस से आधिकारिक सहयोग मांगा है। जांच अधिकारियों का मुख्य उद्देश्य घटनास्थल की भौतिक परिस्थितियों, साक्ष्यों और आरोपी समर्थ सिंह द्वारा दिए गए बयानों का आपस में मिलान करना है, ताकि ट्विशा शर्मा की मौत के पीछे छिपे असली सच को सामने लाया जा सके।

ये भी पढ़े – द्विशा शर्मा मौत मामला: भाई ने दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार से दूर रहे पति समर्थ और सास गिरिबाला

  • twisha-sharma-case-cbi-gets-remand-of-accused-samarth-singh
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ताप्ती मिल मजदूरों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन: पूर्ण वेतन नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

    बुरहानपुर/ राजू सिंह राठौड़: ताप्ती मिल के मजदूरों को…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू