सागर में नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस की विशेष सभा, नेताओं ने आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

सागर: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल की पुण्यतिथि के अवसर पर सागर जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ग्रामीण एवं शहर की विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नेताओं ने उनके योगदान, नीतियों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शहर कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का सम्मान कैसे किया जाता है, यह वर्तमान सरकार को नेहरू जी से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि आजादी के बाद पंडित नेहरू ने देश की बागडोर नहीं संभाली होती, तो भारत आज जिस स्थिति में है, वहां तक पहुंचना संभव नहीं होता। उन्होंने देश को मजबूत नींव देने का काम किया, जिसका परिणाम है कि आज भारत विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है।

पचौरी ने कहा कि नेहरू जी ने बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया और शिक्षा, उद्योग तथा वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों और विपक्ष के सम्मान की भावना को कमजोर कर रही है।

ये भी पढ़े – सागर में बन रहा 101 करोड़ का भव्य संत रविदास मंदिर, कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

ब्लॉक कांग्रेस क्रमांक-1 के अध्यक्ष हेमराज रजक ने कहा कि पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का शिल्पकार और गुटनिरपेक्ष आंदोलन का प्रणेता कहा जाता है। उन्होंने लोकतंत्र, उच्च शिक्षा और भारी उद्योगों की जो मजबूत नींव रखी, उसी का परिणाम है कि भारत आज वैश्विक स्तर पर मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है।

वहीं ब्लॉक कांग्रेस क्रमांक-2 के अध्यक्ष वीरेंद्र राजे ने कहा कि भारत रत्न नेहरू जी ने देश को विज्ञान, शिक्षा और विकास के क्षेत्र में नई दिशा दी। उनके दूरदर्शी विचार और राष्ट्र निर्माण की सोच आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। ब्लॉक कांग्रेस क्रमांक-3 के अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ने स्वतंत्रता संग्राम में नेहरू जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे बच्चों के बीच ‘चाचा नेहरू’ के नाम से लोकप्रिय थे। उन्होंने देश को ‘पूर्ण स्वराज’ का नारा दिया और स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का संचालन सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन आनंद हैला ने व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमाकांत यादव, राकेश राय, दीनदयाल तिवारी, महेश अहिरवार, अलीम खान, सुनील पाहवा, गोपाल प्रजापति, भैयन पटेल, लल्ला यादव, ज्योति मलैया, रेखा अहिरवार, अंकुर यादव, परख शुक्ला, महेश यादव, दुलीचंद सकवार, मयंक ठक्कर, पार्षद रिचा सिंह, कुंजीलाल लडिया, बाबू मछंदर और संजय जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – सागर के जसराज गांव में भीषण जल संकट: 43 डिग्री गर्मी में पानी की गुहार लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं महिलाएं

 
  • sagar-congress-tribute-jawaharlal-nehru-punyatithi
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना