उमरिया में सड़क और पुल की मांग को लेकर छात्रों ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव, कलेक्टर ने दिए निरीक्षण के निर्देश

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: जिले के ग्राम बड़ागांव स्थित शासकीय हाई स्कूल तक पहुंचने के लिए सड़क और पुल निर्माण की मांग को लेकर स्कूली छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कलेक्टर के सामने अपनी समस्याएं रखीं और जल्द समाधान की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर राखी सहाय ने संबंधित अधिकारियों को गांव का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर कार्यालय पहुंचे छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि स्कूल तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं होने के कारण उन्हें कीचड़ और खराब रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।

बारिश में स्कूल पहुंचना मुश्किल

छात्रों के अनुसार बारिश के दिनों में रास्ता पूरी तरह खराब हो जाता है, जिससे स्कूल पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कई छात्र खराब रास्ते के कारण विद्यालय नहीं पहुंच पाते, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। छात्रों ने स्कूल तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क और आवश्यक स्थान पर पुल निर्माण की मांग की।

एक कमरे में लग रहीं तीन कक्षाएं

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी शिकायत की। उनका कहना है कि स्कूल में तीन कक्षाएं एक ही कमरे में संचालित की जा रही हैं, जिससे पढ़ाई में परेशानी हो रही है। छात्रों ने विद्यालय में पर्याप्त कक्षाओं और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था की भी मांग रखी। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर कलेक्टर राखी सहाय छात्रों से मिलने पहुंचीं और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी को ग्राम बड़ागांव का तत्काल निरीक्षण करने तथा सड़क निर्माण और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त किया। अब छात्र सड़क, पुल और विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की आगामी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़े –  उमरिया में आबादी क्षेत्र में घुसा 8 फीट लंबा मगरमच्छ, आधी रात ग्रामीणों में मचा हड़कंप; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

 

  • umaria-badagaon-school-students-protest-road-bridge-demand-collector-orders-inspection
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    ₹12,668 करोड़ के कर्ज में वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत बैंकरप्ट घोषित, SBI की बड़ी कार्रवाई

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    आधार की जगह वोटर ID और बायोमेट्रिक से मिलेगा सरकारी योजनाओं का पैसा? ललन सिंह के बयान से हलचल

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Denza Z9 GT की पहली झलक! अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगी नई लग्जरी कार कंपनी

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार