रतलाम में 2.50 करोड़ की MD ड्रग्स बरामद, क्रेटा छोड़कर जंगल में फरार हुए 4 आरोपी

रतलाम: जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कालूखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हुंडई क्रेटा कार से 2 किलो 495 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की है। पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 2.50 करोड़ रुपये है, जबकि तस्करी में प्रयुक्त कार की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। कुल जब्त मशरूका करीब 2.70 करोड़ रुपये का है।

पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को मावता चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश राठौर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काले रंग की हुंडई क्रेटा कार क्रमांक RJ 27 CP 3608 में लखन पिता भेरूलाल मीणा और उसके तीन साथी बड़ी मात्रा में MD ड्रग्स लेकर बेहपुर-मंदसौर की ओर से मावता होते हुए रियावन की तरफ जा रहे हैं।

ये भी पढ़े –  रतलाम में मिलावट के संदेह पर कार्रवाई, जावरा की दुकान से घी और कुकिंग मीडियम जब्त

सूचना के आधार पर पुलिस ने रानीगांव फंटे पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन को तेजी से रियावन की ओर ले गया। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। बताया गया कि आरोपी रियावन से चिपिया होते हुए बिलंदपुर की ओर कच्चे रास्ते पर पहुंच गए। उबड़-खाबड़ रास्ते का फायदा उठाते हुए आरोपी बिलंदपुर-चिपिया के जंगल क्षेत्र में कार छोड़कर झाड़ियों की ओर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के खेतों और जंगल क्षेत्र में सर्चिंग की, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे।

कार की तलाशी में मिली MD ड्रग्स

पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में क्रेटा कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान चालक सीट के नीचे रखी हरे रंग की कपड़े की थैली से तीन पारदर्शी प्लास्टिक पैकेट बरामद किए गए। इनमें हल्के भूरे रंग का क्रिस्टलनुमा पदार्थ मिला। नियमानुसार जांच और तौल के बाद तीनों पैकेटों में कुल 2 किलो 495 ग्राम MD ड्रग्स बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। मादक पदार्थ को सीलबंद कर कार सहित जब्त कर लिया गया।

चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने लखन मीणा, कार चालक और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया है। लखन मीणा समेत सभी चार आरोपी फरार बताए गए हैं। पुलिस अब आरोपियों की तलाश के साथ MD ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर, संभावित खरीदार और पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश और सर्चिंग की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़े –  रतलाम-मंदसौर में सुविधाओं के अभाव से युवा वेटलिफ्टर परेशान, कई खिलाड़ियों ने छोड़ी वेटलिफ्टिंग

  • ratlam-md-drugs-seizure-2-495-kg-creta-car-accused-absconding
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल