उमरिया में नशे के कारोबार का खुलासा, दुर्घटनाग्रस्त वाहन से मिला गांजा

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरदहउँहा के समीप पुलिया में अलसुबह एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद वाहन में सवार लोग मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक HR51CD1948 के साथ करीब 60 किलो गांजा बिखरा हुआ मिला।

इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और SDOP पीएल परस्ते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गांजा और वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अवैध गांजा परिवहन के लिए हरियाणा पासिंग स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया था। उमरिया सहित आसपास के जिलों में गांजे का अवैध कारोबार लगातार संचालित होने की बात सामने आ रही है।

हालांकि पुलिस समय-समय पर कार्रवाई कर तस्करों को पकड़ती रही है, लेकिन इसके बावजूद नशे का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े – कलेक्टर सख्त, SDM का एक्शन: उमरिया में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

  • umaria-haryana-passing-scorpio-ganja-smuggling-accident-police-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पिछोर में 6 साल से फरार लूट का स्थायी वारंटी गिरफ्तार, RTO चेकपोस्ट के पास दबोचा

    पिछोर, 3 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले…

    सागर-गढ़ाकोटा रोड पर भीषण हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में 2 की मौत और 3 घायल

    सागर, 3 अक्टूबर 2026: मध्य प्रदेश के सागर जिले…

    You Missed

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    आज शाह के साथ मोहन यादव का व्यस्त कार्यक्रम, न्याय संहिता प्रदर्शनी से IISER शिलान्यास तक

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    मुंबई के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की चर्चा, 174 यात्रियों की जान बचाने के बाद उठी अशोक चक्र की मांग

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर: जानें इतिहास, महत्व और महात्मा गांधी से जुड़ा संबंध

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल