उनाव पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश, 3900 रुपये नकद और बाइक जब्त, दो जुआरी गिरफ्तार

दतिया/ राजकुमार शर्मा: अवैध जुआ सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उनाव थाना पुलिस ने ग्राम घिरालनी स्थित खाती बाबा मंदिर के पास जुआ फड़ पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3,900 रुपये नकद, तीन ताश की गड्डियां और करीब 90 हजार रुपये कीमत की एक मोटरसाइकिल जब्त की है। कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए।

मुखबिर की सूचना पर जुआ फड़ पर दबिश

पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भांडेर पूनम चंद्र यादव के मार्गदर्शन में अवैध जुआ सट्टे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 6 अगस्त 2026 को उनाव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घिरालनी में खाती बाबा मंदिर के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से जीतेंद्र निवासी ग्राम टांकोरी, जिला झांसी और संदीप पुत्र भजन सिंह यादव निवासी गुमनाबाड़ा वार्ड नंबर 32, मेडिकल के पास झांसी को पकड़ा।

आरोपियों के कब्जे से 3,900 रुपये नकद, तीन ताश की गड्डियां और करीब 90 हजार रुपये कीमत की एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सात आरोपी मौके से फरार

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान बीरू पटेल निवासी उनाव, नरेंद्र गिरी निवासी उनाव सहित पांच अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक यतेंद्र भदौरिया, रामनिवास गुर्जर, मोहित, अनूप, भूपेंद्र और आनंद चौरसिया की सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढ़े:  बाइक से कुचलने का आरोप, पुराने गेहूं और भैंस चोरी विवाद के बाद महिला पर हमला, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

 

  • unav-police-raids-gambling-den-two-arrested-cash-and-bike-seized
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना