
देहरादून: चैत्र नवरात्रि के पावन समापन और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव ‘राम नवमी’ के शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ कन्या पूजन किया।
सीएम आवास पर कन्याओं का भोजन
इस दौरान मुख्यमंत्री ने देवी स्वरूपा कन्याओं के पांव पखारकर उनका तिलक किया और आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री का कन्याओं के प्रति यह सम्मान भाव न केवल सनातन परंपराओं के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को दर्शाता है, बल्कि समाज में ‘मातृ शक्ति’ के गौरव को भी नई ऊंचाई प्रदान करता है।कन्या पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री ने शासकीय आवास पर आयोजित विशेष हवन में भी प्रतिभाग किया।
मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां देते हुए उन्होंने माँ आदिशक्ति भगवती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य की उन्नति और लोक-कल्याण ही उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने प्रार्थना की कि देवभूमि उत्तराखंड विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी बने और यहाँ का प्रत्येक नागरिक खुशहाली के मार्ग पर प्रशस्त हो।
ये भी पढ़े – मंजुल सिंह मांजिला स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में सीएम धामी ने किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित
- uttarakhand-chief-minister-pushkar-singh-dhami-kanya-pujan










