
दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने और प्रमुख परियोजनाओं को तेज़ी से पूरा करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कुंभ 2027 की तैयारियों पर भी केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी और इसे “डिजिटल कुंभ” के रूप में विकसित करने की योजना साझा की। इस पहल के लिए उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय से 143.96 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की मांग की।
राज्य में पर्यटन में तेजी से बढ़ोतरी और बढ़ते ट्रैफिक प्रेशर को ध्यान में रखते हुए, सीएम धामी ने RRTS को हरिद्वार और ऋषिकेश तक बढ़ाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को 2026 तक पूरा करने और उसका उद्घाटन करने का अनुरोध किया।
सीएम धामी ने कहा कि ये परियोजनाएं न केवल राज्य की यातायात और पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाएंगी, बल्कि कुंभ जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में भी उत्तराखंड की छवि को डिजिटल और आधुनिक रूप में पेश करने में मदद करेंगी।
ये भी पढ़े – उत्तराखंड में ‘राजस्व लोक अदालत’ की शुरुआत: मुख्यमंत्री धामी का न्याय प्रणाली में सुधार की ओर एक महत्वपूर्ण कदम
- uttarakhand-rail-projects-boost-cm-dhami-meets-central-minister










