
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में कोहली ने 15,000 रन पूरे किए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे पुरुष बल्लेबाज हैं और सबसे कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
विराट कोहली के वनडे करियर में 27 सितंबर 2026 की तारीख एक और ऐतिहासिक अध्याय के रूप में दर्ज हो गई। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 15,000 रन का आंकड़ा पार किया। कोहली को मैच से पहले इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 59 रन की जरूरत थी। उन्होंने चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।
303 पारियों में 15 हजार रन, सचिन से 74 पारी आगे
कोहली ने अपने 303वें ODI innings में 15,000 रन पूरे किए। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। तेंदुलकर ने 377 पारियों में 15,000 वनडे रन पूरे किए थे। इस तरह कोहली ने सचिन के मुकाबले 74 पारियां कम खेलकर यह उपलब्धि हासिल की।
कोहली अब वनडे क्रिकेट में 15,000 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे पुरुष बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम इस प्रारूप में 18,426 रन हैं और वह अब भी वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
खास बात यह है कि कोहली इससे पहले भी 8,000 से लेकर 14,000 वनडे रन तक कई बड़े रन-मार्क सबसे तेज पार कर चुके हैं। 15 हजार का आंकड़ा भी उन्होंने उसी रिकॉर्ड सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए हासिल किया।
यह भी पढ़े: उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी में बनाया रिकॉर्ड
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत के सामने वेस्टइंडीज ने 295 रन का लक्ष्य रखा था। कोहली लक्ष्य का पीछा करने उतरे और उन्होंने तेजी से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद 29वें ओवर में चौका लगाकर उन्होंने 15,000 वनडे रन का आंकड़ा छुआ।
इस उपलब्धि के साथ कोहली ने अपने नाम एक और ऐतिहासिक ODI रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। 15,000 रन के क्लब में अब तक सिर्फ सचिन तेंदुलकर थे, लेकिन कोहली के जुड़ने के बाद यह संख्या दो हो गई है।
- virat-kohli-15000-odi-runs-record








