महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन:विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए; बारामती में लैंडिंग की दूसरी कोशिश में फिसला, जलकर खाक

NCP नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा एक विमान बारामती में हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई है. बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में लैंड के वक्त प्लेन के क्रैश की घटना हुई. अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे. अभी तक यहा साफ नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है. घटना के बाद प्राइवेट चार्टर्ड विमान पूरी तरह से जल गया है.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे में अजित पवार की मौत पर दुख जताते हुए इसे महाराष्ट्र के लिए एक बड़ा नुकसान बताया और कहा कि ऐसी लीडरशिप बनने में कई साल लगते हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज सुबह एक बहुत दुखद घटना हुई. बहुत ही अप्रत्याशित परिस्थितियों में, हमारे राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के एक विमान दुर्घटना में दुर्भाग्यपूर्ण निधन की खबर सभी तक पहुंची, जिससे पूरे महाराष्ट्र में दुख की लहर फैल गई. महाराष्ट्र के लिए आज बहुत मुश्किल दिन है.”

उन्होंने आगे कहा कि ऐसी लीडरशिप बनने में कई साल लगते हैं और ऐसे वक्त में जब वह राज्य के विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दे रहे थे. उनका जाना अविश्वसनीय और चौंकाने वाला है. व्यक्तिगत रूप से, मैंने एक मजबूत और उदार दोस्त खो दिया है. यह उनके परिवार के लिए भी एक बहुत बड़ा नुकसान है

  • gaurav singh rajput

    gaurav singh rajput

    Related Posts

    38 साल पुरानी बैंक डकैती का हिसाब हुआ पूरा, 76 साल के आरोपी को 13 साल की जेल

    केरल के वायनाड में 1988 में हुई बैंक डकैती…

    दुर्गा पूजा ‘प्रीव्यू शो’ में करोड़ों का खेल: पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के ठिकानों पर ED की छापेमारी

    कोलकाता में दुर्गा पूजा के ‘प्रीव्यू शो’ और पास…

    You Missed

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस