
सिंगरौली: 26 मार्च को कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में जिले की सभी गैस एजेंसी संचालकों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी एजेंसियां ई-केवाईसी और एलपीजी वितरण के अलग-अलग काउंटर बनाकर ग्राहकों को सुविधाजनक ढंग से सिलेंडर उपलब्ध कराएं।
कलेक्टर ने बुकिंग पर दिया जोर
बैठक में कलेक्टर ने जोर दिया कि जो उपभोक्ता पहले से बुकिंग कर चुके हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाए और वितरण समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने एजेंसी संचालकों को चेतावनी दी कि कालाबाजारी या अवैध जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संवेदनशील संस्थानों जैसे अस्पताल, छात्रावास, स्कूल में कामर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता बनाए रखी जाए।
इसके अलावा, कलेक्टर ने राजस्व अमले और जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रतिदिन एलपीजी वितरण की मॉनीटरिंग करें और स्टॉक की जानकारी साझा करें। सभी एजेंसी कर्मचारियों को भी समय पर अवगत कराया जाए कि कालाबाजारी में शामिल न हों।
बैठक में तहसीलदार सविता यादव, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी. चंद्रवंशी, सहायक आपूर्ति अधिकारी सम्मी पटले सहित सभी एजेंसी संचालक मौजूद रहे।
ये भी पढ़े – छतरपुर/भगवा: झिंगरी में मारपीट के 24 घंटे में हत्या का आरोपी गिरफ्तार
- singrauli-lpg-distribution-directives







Comments are closed.