
बड़वानी: पेयजल समस्या को लेकर नगर पालिका में अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएमओ सोनाली शर्मा, पार्षद और पार्षद प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक में पार्षदों ने वार्डों में पानी की कमी, टैंकरों की कमी और असमय जल वितरण का मुद्दा उठाया गया. नपा नेता प्रतिपक्ष राकेश सिंह जाधव ने कहा कि हाल ही में शहर भीषण जल संकट से गुजरा, इसलिए इस समस्या को गंभीरता से लेना जरूरी है। सीएमओ सोनाली शर्मा ने बताया कि तेज आंधी के कारण फिल्टर प्लांट की मोटर खराब होने से पेयजल सप्लाई प्रभावित हुई थी, जिसे अब सुधार लिया गया है। नपा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था जल्द दुरुस्त की जाए और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अमृत 2.0 योजना के तहत जल्द बेहतर जल व्यवस्था देने की बात कही।
ये भी पढ़े – बड़वानी: सीवरेज कार्य से बिगड़ी सड़कों पर व्यापारी और रहवासी नाराज; आंदोलन की चेतावनी
- barwani-municipality-drinking-water-crisis-meeting







Comments are closed.