बड़वानी: जल संकट से जूझ रहे ग्रामीण, गंदे पानी पर निर्भर

बड़वानी: जिले में गर्मी की पहली दस्तक ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है। पानसेमल जनपद की ग्राम पंचायत बायगोर के अंबा पड़ावा गांव के लोग आज भी जल संकट से जूझ रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि ग्रामीणों को नालों में खुदे गंदे गड्ढों (झिरी) से पानी छानकर पीना पड़ रहा है। यहां न तो हर घर तक नल पहुंचा है और न ही नल-जल योजना का लाभ मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि मौखिक और लिखित शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। हैंडपंप काम नहीं कर रहे हैं और नल-जल योजना के तहत कनेक्शन भी नहीं मिल पाए हैं।

गड्ढे खोदकर पानी रिसने का इंतजार

ग्रामीण शिवराम बताते हैं कि जल संकट ने उनकी दिनचर्या बदल दी है। सूखे नालों और तालाबों के किनारे खुदी झिरियों से पानी रिसने का घंटों इंतजार करना पड़ता है। महिलाएं और बच्चे दूर-दूर से पानी लाने के लिए मजबूर हैं, जिससे उल्टी-दस्त जैसी बीमारियों का खतरा बना रहता है।

प्रशासन का आश्वासन

एसडीएम पानसेमल, रमेशचंद्र सिसौदिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीएचई विभाग, सचिव और सरपंच के साथ चर्चा की जाएगी। जल्द ही गांव में नए हैंडपंप और ट्यूबवेल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। अंबा पड़ावा में जल संकट की इस स्थिति ने सरकारी योजनाओं की असलियत उजागर कर दी है। ग्रामीणों के लिए यह जरूरी है कि जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए ताकि उन्हें स्वच्छ पेयजल मिल सके।

ये भी पढ़े – बड़वानी: पेयजल संकट पर नगर पालिका की गंभीर बैठक, जल्द सुधार के निर्देश

  • barwani-villagers-water-crisis-depend-dirty-water
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मैहर में युवा मोर्चा की रैलियों से संगठन और सत्ता के बीच दूरी की चर्चा

    मैहर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष…

    बुरहानपुर में कुएं में गिरा तेंदुआ, इंदौर से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

    बुरहानपुर। जिले के धुलकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय…

    You Missed

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    Ultraviolette का AI स्मार्ट हेलमेट लॉन्च! हाई-टेक फीचर्स और फ्यूचरिस्टिक लुक ने खींचा सबका ध्यान

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, जैत में आज अंतिम संस्कार

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    चक्रवात अर्नब कमजोर, बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा नया सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    MP Travel Mart 2026 में पर्यटन को बड़ा निवेश, 3,700 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल

    हैरी केन ने जीता बैलन डी’ओर 2026, 25 साल बाद इंग्लैंड का कमाल