
रतलाम: संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और चोरी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्टेशन रोड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रतलाम सहित अन्य जिलों से चोरी की गई 4 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं और इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर उससे चोरी की गई गाड़ियां बरामद कीं।
कैसे पकड़ा गया आरोपी
18 मार्च 2026 को फरियादी प्रियांशु राठौर की मोटरसाइकिल कोर्ट गेट के बाहर से चोरी हो गई थी। इस मामले में थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 179/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही धुलिया उर्फ सुनील (20 वर्ष) निवासी छोटी संगत, थाना पेटलावद जिला झाबुआ को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।
ये भी पढ़े – रतलाम पुलिस का सायबर अपराधों पर शिकंजा: पीड़ितों को त्वरित राहत
बरामद वाहन
- हीरो पैशन प्रो (MP43 DU 4363) — स्टेशन रोड रतलाम क्षेत्र से चोरी
- यामाहा R-15 (MP43 ZH 2052) — स्टेशन रोड रतलाम क्षेत्र से चोरी
- पल्सर मोटरसाइकिल (बिना नंबर) — थाना थांदला, जिला झाबुआ क्षेत्र से चोरी
- हीरो सुपर स्प्लेंडर — पिपलियामंडी, जिला मंदसौर क्षेत्र से चोरी
पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी वाहन चोरी का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन, उप निरीक्षक विजय बामनिया, सहायक उप निरीक्षक मुरली मकवाना, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह बघेल, विनोद गौड़, तथा आरक्षक रितेश यादव, राकेश निनामा, राहुल मारु, दीपक वसुनिया, गोपाल आंजना और वीरेंद्र सोनी सहित थाना स्टेशन रोड टीम की अहम भूमिका रही।
ये भी पढ़े – रतलाम में पुलिस अधीक्षक का आकस्मिक निरीक्षण: अंतरराज्यीय अपराधों पर कड़ी निगरानी के निर्देश
- ratlam-police-recover-stolen-motorcycles-arrest-suspect









Comments are closed.