बड़वानी: नगर पालिका ने शुरू की ‘नीर अमृत योजना’; अब शुद्ध पेयजल पहुंचाएगा वॉटर एटीएम

बड़वानी: नगर पालिका द्वारा शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए “नीर अमृत योजना” की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत अब नर्मदा का शुद्ध पानी वॉटर एटीएम और मोबाइल वॉटर एटीएम वाहनों के माध्यम से गली-मोहल्लों तक पहुंचाया जाएगा। कसरावद बसाहट स्थित फिल्टर प्लांट परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान की मौजूदगी में योजना का शुभारंभ किया गया।

इस योजना के तहत आम नागरिकों को मात्र 1 रुपये प्रति लीटर की दर से घर तक पानी उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि 5 रुपये में 7 लीटर पानी वॉटर एटीएम से प्राप्त किया जा सकेगा।

ये भी पढ़े – बड़वानी: ‘स्कूल चले हम’ अभियान की शुरुआत, बच्चों का तिलक लगाकर किया स्वागत

नगर पालिका द्वारा शहर में फिलहाल चार स्थानों पर वॉटर एटीएम स्थापित किए गए हैं। इन एटीएम से लोग क्वाइन डालकर या बारकोड स्कैन कर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से पानी प्राप्त कर सकेंगे।

इसके अलावा स्थाई उपयोग के लिए प्रीपेड वॉटर एटीएम कार्ड भी जारी किए जाएंगे, जिसमें 50 रुपये एटीएम शुल्क और 150 रुपये प्रीपेड बैलेंस रहेगा। योजना के तहत आरओ सिस्टम से नर्मदा जल को शुद्ध कर वॉटर एटीएम और मोबाइल वाहनों के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाएगा। चार मिनी वॉटर एटीएम वाहन भी शहर के गली-मोहल्लों में घूमकर पानी उपलब्ध कराएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी चौहान ने बताया कि इस योजना से लोगों को महंगे दामों पर बोतलबंद पानी खरीदने से राहत मिलेगी और जरूरत के अनुसार सस्ती दर पर शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।

ये भी पढ़े – बड़वानी: मध्य प्रदेश में बिजली कर्मचारियों का 11 सूत्रीय मांगों के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन

  • barwani-municipality-launches-water-atm-purified-drinking-water
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सीहोर में 16 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर जुर्माना और जेल का प्रावधान

    सीहोर | नफीस खान सीहोर कलेक्टर बालागुरू के. ने…

    आगे पढ़ें
    बुरहानपुर में समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श बैठक आयोजित, विभिन्न वर्गों से मिले महत्वपूर्ण सुझाव

    बुरहानपुर। मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण