बुरहानपुर में बे-मौसम बारिश का कहर: किसानों और मजदूरों की मेहनत पर फिरा पानी

बुरहानपुर: बे-मौसम हुई बारिश ने एक बार फिर किसानों और मजदूरों की मेहनत पर पानी फेर दिया है. जहां एक ओर तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं अचानक आई आंधी और बारिश ने ईंट भट्टों और खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।बुरहानपुर जिले में अचानक मौसम बदलने से तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे ईंट भट्टों पर तैयार हो रही कच्ची ईंटें पूरी तरह खराब हो गईं।

ईंट बनाने वाले प्रजापति समाज के लोग रोज सुबह करीब 3 बजे उठकर कड़ी मेहनत से कच्ची ईंट तैयार करते हैं और उन्हें धूप में सुखाने के लिए रखते हैं, लेकिन अचानक हुई बारिश ने उनकी कई दिनों की मेहनत मिट्टी में मिला दी।

भट्टों पर रखी हजारों कच्ची ईंटें पानी में गलकर खराब हो गईं, जिससे भट्टा संचालकों और मजदूरों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं बारिश की मार से खेतों में खड़ी फसलें भी प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान: कार्यकर्ताओं को कौशल निखारने और अनुशासन का पाठ

  • burhanpur-farmers-workers-affected-unseasonal-rainfall
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू