बुरहानपुर में ओलावृष्टि का कहर: फसलों को भारी नुकसान, किसानों की सहायता के लिए कांग्रेस नेता पहुंचे

बुरहानपुर: ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार शाम हुई ओलावृष्टि से शाहपुर क्षेत्र के कई गांव प्रभावित हो गए, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि के बाद किसानों को ढांढस बंधाने के लिए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रभावित गांवों में पहुंचे।

इस दौरान ग्राम मोहद के किसान सुरेश कूडमा पाटिल, भागवत लक्ष्मण पाटिल, रंजीत सिंह बर्ने तथा ग्राम खामनी के किसान ललित महाजन और गोपाल मोतेकर सहित अन्य किसानों के खेतों का निरीक्षण किया गया।

नेताओं ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से संवाद कर किसानों की स्थिति से अवगत कराया। साथ ही नुकसान का आकलन करने के लिए ड्रोन से सर्वे कराए जाने की मांग भी रखी।इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह रघुवंशी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश महाजन, किशोर महाजन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत पाटिल, किसान कांग्रेस जिला महामंत्री किशोर चौधरी और सोशल मीडिया प्रभारी पवन शेडके सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर में बे-मौसम बारिश का कहर: किसानों और मजदूरों की मेहनत पर फिरा पानी

  • burhanpur-congress-leader-hailstorm-crop-damage-assistance
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना