लखनऊ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ATS ने 4 संदिग्ध आतंकियों को दबोचा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते ने चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग कई शहरों में विस्फोट और सामूहिक नरसंहार की साजिश रच रहे थे।पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों को लखनऊ के रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के समय ये रेलवे सिग्नल बॉक्स की तस्वीरें ले रहे थे और कथित तौर पर रेलवे व्यवस्था में गड़बड़ी कर बड़ी ट्रेन दुर्घटना कराने की योजना बना रहे थे।

कई शहरों में धमाकों की योजना बना रहे थे आंतकी 

जांच एजेंसियों का कहना है कि यह गिरोह इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस के लिए काम कर रहा था। एजेंसियों ने अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर और अन्य जगहों पर प्रमुख नेताओं, इंजीनियरों और रेलवे सिग्नल सिस्टम की रेकी कर उससे जुड़ी जानकारी अपने हैंडलरों तक पहुंचाई थी।गिरोह का सरगना शाकिब बताया जा रहा है, जो मेरठ में नाई का काम करता है। जांच में सामने आया है कि वह इंस्टाग्राम सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संवेदनशील जगहों की तस्वीरें और जानकारी पाकिस्तान स्थित हैंडलरों को भेजता था।

एटीएस को एजेंसियों के मोबाइल से कई वीडियो, ग्रुप कॉल रिकॉर्डिंग और संदिग्ध डिजिटल सामग्री भी मिली है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह के पास AK‑47 राइफल होने की जानकारी मिली है और सदस्य हथियारों में वीडियो कॉल के जरिए संपर्क में रहते थे।जिसके मुताबिक आतंकवादियों को ओसामा बिन लादेन, फरहतुल्लाह घोरी और “गजवा-ए-हिंद” जैसे कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़े संगठनों के लिए काम करने का काम दिया गया था। यह गिरोह गैस सिलेंडर से भरे ट्रकों में आग लगाकर विस्फोट कराने और रेलवे सिग्नल सिस्टम से छेड़छाड़ कर बड़ी दुर्घटनाओं को कराने की साजिश रच रहा था।

ये भी पढ़े – राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच विवाद गहराया, चड्ढा ने दिए आरोपों का करारा जवाब; धुंरधार स्टाइल में जबाव – घायल हैं इसलिए घातक हैं।

 

  • lucknow-police-terror-plot-bust-four-suspects-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बैंक जाने से पहले निपटा लें जरूरी काम, SBI की एडवाइजरी, 28-30 सितंबर की हड़ताल से 5 दिन प्रभावित हो सकता है कामकाज

    भारतीय स्टेट बैंक ने 28 से 30 सितंबर 2026…

    TMC विवाद में चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, ममता गुट को मिला ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चिन्ह

    तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना