
रतलाम: जावरा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से करीब 5.50 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। इसमें एक छात्रावास भवन और एक विद्यालय भवन के निर्माण की सौगात मिलने से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
जानकारी के अनुसार विधायक डॉ. पांडेय द्वारा क्षेत्र में शैक्षणिक संस्थाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भवनविहीन संचालित हो रहे अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के लिए उन्होंने डॉ. मोहन यादव और नागर सिंह चौहान को अवगत कराया था।
ये भी पढ़े – सिंहस्थ 2028: जावरा-महू-नीमच मार्ग पर श्रद्धालु सुविधा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण
विधायक के आग्रह को स्वीकार करते हुए अनुसूचित जाति कल्याण विभाग ने 50 सीटर जूनियर बालक छात्रावास पिपलौदा के लिए नए भवन की स्वीकृति प्रदान की है। इस भवन का निर्माण लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। लंबे समय से अन्य भवन में संचालित हो रहे छात्रावास को अब अपना भवन मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी है।इसके अलावा विधायक डॉ. पांडेय के प्रयासों से रिंगनोद स्थित माध्यमिक विद्यालय के लिए भी 51 लाख रुपये की लागत से नए भवन के निर्माण की स्वीकृति मिली है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी विधायक के प्रयासों से पिपलौदा महाविद्यालय के लिए पहुंच मार्ग और बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु ढाई करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। साथ ही क्षेत्र के 18 विद्यालयों में फर्नीचर और अन्य सुविधाओं के लिए विधायक निधि से 8.22 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई है।
जावरा विधानसभा क्षेत्र को मिली इन शैक्षणिक सौगातों पर भाजपा महामंत्री महेश सोनी, मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, मांगीलाल सोलंकी, विनोद शर्मा, प्रवीण सिंह राठौर, मुकेश मोगरा, मनमोहन राणा, प्रफुल्ल जैन और प्रकाश डाबी सहित कई पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
ये भी पढ़े – जावरा में विधायक निधि से 13 पेयजल टेंकर वितरित, ग्रामीण विकास को मिली गति
- jaora-education-development-hostel-school-building-approval









