मोदी सरकार की बड़ी सौगात: ग्वालियर-चंबल में ₹7000 करोड़ की परियोजनाएं;ग्वालियर-चंबल में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार: सिंधिया

ग्वालियर: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नितिन गडकरी के सहयोग से ग्वालियर–चंबल क्षेत्र को ₹7000 करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्वालियर–आगरा एक्सप्रेसवे परियोजना का निरीक्षण करते हुए बताया कि करीब ₹5500 करोड़ की लागत से ग्वालियर–आगरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत वर्तमान दो-लेन मार्ग को उन्नत कर 6-लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर में बदला जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: गांधी प्राणी उद्यान में सफेद बाघिन मीरा ने तीसरी बार दिया तीन शावकों को जन्म

उन्होंने बताया कि शिवपुरी को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए लगभग 28 किलोमीटर लंबा पश्चिमी बायपास भी विकसित किया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत करीब ₹1400 करोड़ है।

सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर–आगरा हाई-स्पीड कॉरिडोर और पश्चिमी बायपास परियोजना को मिलाकर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को लगभग ₹7000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों और समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

ये भी पढ़े –  भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान

  • gwalior-agra-expressway-7000-crore-project-jyotiraditya-scindia
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल।आदि मिश्रा| मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में…

    आगे पढ़ें
    कानून को अपने हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई जरूरी: छात्र प्रदर्शनों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

    छात्र प्रदर्शनों के दौरान देशभर में पुलिस कार्रवाई को…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में