जावरा में विधायक निधि से 13 पेयजल टेंकर वितरित, ग्रामीण विकास को मिली गति

रतलाम: जावरा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास और पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जावरा जनपद पंचायत परिसर में विधायक निधि से स्वीकृत पेयजल टेंकरों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि क्षेत्र के विकास और आमजन की सुविधाओं के लिए विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय लगातार सजगता के साथ कार्य कर रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम भी अब नजर आने लगा है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. पांडेय द्वारा जावरा जनपद पंचायत क्षेत्र की 13 ग्राम पंचायतों के लिए पेयजल टेंकर स्वीकृत किए गए, जिन्हें संबंधित सरपंचों और सचिवों को प्रदान किया गया। इससे गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार, जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य मुकेश बग्गड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह देवड़ा, मांगीलाल पांचाल और महामंत्री विजय शर्मा अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। इस दौरान 125 दिन रोजगार उपलब्ध कराने वाली ‘जी राम जी योजना’ का पोस्टर भी विमोचित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बलवंत नलवाया ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत गोंदी धर्मसी, झालवा, नेतावली, परवलिया, मोयाखेड़ा, ढोढर, हनुमंतिया, रोला, कामलिया, पिपलियासीर, मांडवी, धतरावदा और उणी के सरपंच व सचिव उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – रतलाम: स्पा सेंटरों की आकस्मिक जांच; पुलिस ने स्टाफ व दस्तावेजों की की पड़ताल

  • jaora-legislator-fund-distributes-13-water-tankers-rural-development
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना