गलती से भाई की जगह पड़ोसी की कार में लगाई आग: ग्वालियर में CCTV ने खोली साजिश की पोल

ग्वालियर: जिले में एक भाई से घरेलू विवाद में गलती से पड़ोसी की कार में तोड़फोड़ का मामला समाने आया है. पुलिस के मुताबिक मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर का है. भाई से चल रही रंजिश का बदला लेने गए एक युवक ने गलती से अपने भाई की जगह पड़ोसी की कार में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यहां रहने वाले धर्मवीर सगर की कार शनिवार देर रात उनके घर के बाहर खड़ी थी। रात करीब दो बजे तीन बदमाश बाइक से पहुंचे और कार में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी। आग लगाने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना के समय धर्मवीर को इसका पता नहीं चला। उनके पड़ोसी प्रमोद की नींद खुलने पर उन्होंने कार को जलते देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल को सूचना दी, लेकिन तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में नल कनेक्शन के नाम पर ₹3300 वसूली, लोगों में आक्रोश; मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बोले- दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

धर्मवीर सगर के घर के बाहर लगे CCTV कैमरों की जांच करने पर बदमाशों की बाइक दिखाई दी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने सुरेश उर्फ बिट्टू जाटव निवासी महाराजपुरा की पहचान कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में सुरेश ने बताया कि उसके भाई का घर धर्मवीर के पड़ोस में है। उसने अपने भाई से कार चलाने के लिए मांगी थी, लेकिन भाई ने मना कर दिया था, जिससे वह नाराज था।

सुरेश अपने भाई की कार में आग लगाने गया था, लेकिन जल्दबाजी में उसने पड़ोसी धर्मवीर सगर की कार को ही निशाना बना दिया।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: डबरा देहात पुलिस ने अवैध हथियार के साथ नाबालिग को किया गिरफ्तार

  • gwalior-cctv-reveals-car-arson-mistake
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन…

    विराट कोहली ने रचा इतिहास, 15 हजार ODI रन पूरे कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

    विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला