टीकमगढ़: लिधौरा में बाबा साहेब की जयंती की भव्य तैयारी, उल्लास के साथ मनेगा उत्सव

टीकमगढ़/ महेश सैनी: लिधौरा गंज के वार्ड 4 देवी जी मंदिर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक 14 अप्रैल को होने वाली बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की रूप रेखा तय करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।

बैठक में उपस्थित भक्तों ने बाबा साहेब की जयंती को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम की शुरुआत रविदास मंदिर से एक भव्य रैली के साथ होगी, जो हवेली चौराहा, छोटे बाजार, मझा के मुहल्ला और खुशी पूरा होते हुए आंबेडकर चौराहा पहुंचेगी। वहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा और इसके बाद एक विशाल सभा का आयोजन होगा।

इस बार की रैली की विशेषता यह होगी कि इसमें सभी समाजों के महापुरुषों की प्रतिमाओं और तस्वीरों की झांकियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए 5 लोगों की एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें विभिन्न समाज वर्गों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

बैठक में भाजपा जिला मंत्री बाबू लाल चढ़ार, जयराम चढ़ार, नेहरू खटीक, छोटे लाल रजक, जयदीप चढ़ार, शिवलाल अहिरवार, रघुवीर अहिरवार, अशोक खटीक, भारत अहिरवार, बालकृष्ण अहिरवार, हेमेंद्र बंशकर, और दीपक बाल्मीक सहित अन्य समाजों के लोग उपस्थित थे।

  • tikamgarh-lidhoura-baba-saheb-jayanti-celebration-preparations
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना