बागेश्वर धाम में अनंत अंबानी के जन्मोत्सव की धूम; विशेष पूजा और अनुष्ठान से गूंजा धाम

बागेश्वर/परशुराम रैकवार: देश के प्रतिष्ठित उद्योग समूह रिलायंस कंपनी के पूर्णकालिक कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी के जन्मदिन के अवसर पर बागेश्वर धाम में भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, कन्या भोज और 151 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

पूज्य संत बागेश्वर धाम के पूज्य बागेश्वर सरकार ने वीडियो संदेश जारी करते हुए अनंत अंबानी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बनारस से पधारे आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ और 151 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके अलावा, गौ पूजन और कन्या पूजन भी बड़े श्रद्धा भाव से संपन्न हुआ।

इस शुभ अवसर पर विशेष भोग-प्रसाद बागेश्वर बालाजी के श्री चरणों में अर्पित किया गया। अन्नपूर्णा में विशेष प्रसादी भोज की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। बागेश्वर धाम के सेवादार ऋषि शुक्ला ने बताया कि अनंत अंबानी जी के जन्मदिन पर धाम में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। ऋषि ने यह भी कहा कि बागेश्वर सरकार और अनंत अंबानी जी के बीच मधुर एवं आत्मीय संबंध हैं, और पूज्य सरकार उन्हें बागेश्वर परिवार का सदस्य मानते हैं।

अनंत अम्बानी के जन्मदिन पर पूरे धाम में धार्मिक अनुष्ठान, गौ पूजन, कन्या पूजन और ब्राह्मण भोजन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक उनका जन्मोत्सव मनाया गया।

  • bageshwar-dham-anant-ambani-birthday-celebration-special-rituals
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे