ग्वालियर: पुरानी रंजिश में होटल पर ताबड़तोड़ हमला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

ग्वालियर/शाहनवाज़ खान: ग्वालियर में गोले का मंदिर थाना क्षेत्र में स्थित ओम होटल पर पुरानी रंजिश के चलते हमला हुआ, जिसमें बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें हमलावरों की करतूत साफ नजर आ रही है।

जानकारी के अनुसार, पटरी रोड पर स्थित इस होटल पर आधी रात के बाद लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने हमला किया। उन्होंने होटल के कांच तोड़ दिए, गेट पर पत्थरबाजी की और होटल का बोर्ड डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया।

हमलावरों ने होटल संचालक अमन यादव के साथ गाली-गलौज की और धमकी दी, “इस बार बच गया लेकिन अगली बार मिला तो जान से मार देंगे” इन हमलावरों ने खुद को ‘बाबा ग्रुप’ के संचालक लालू यादव का करीबी बताकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की।

इस हमले में मोती झील निवासी सूरज यादव, राज यादव, अभि यादव और आनंद नगर निवासी हार्दिक सूर्यवंशी, हिमांशु तोमर सहित अन्य अज्ञात बदमाशों के नाम सामने आए हैं। हमलावर थार और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों से आए थे।

होटल के बाहर लगे CCTV कैमरे में तोड़फोड़ की पूरी घटना कैद हो गई थी। होटल संचालक अमन यादव ने गोला का मंदिर थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने होटल संचालक की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

ASP- ग्वालियर जयराज कुबेर ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है, और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से चिंताजनक है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

  • gwalior-hotel-attack-cctv-footage
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे