सागर: महापौर ने किया संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण, चौराहा ‘सेन चौराहा’ नामित

सागर: शहर में शनिवार को आयोजित भव्य समारोह में महापौर संगीता सुशील तिवारी ने सेन समाज के आराध्य संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान एमएलबी स्कूल के पास स्थित चौराहे का नाम ‘सेन चौराहा’ घोषित किया गया। कार्यक्रम में सर्वसेन समाज संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि संतों के विचार समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने संत शिरोमणि सेन जी महाराज को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके आदर्शों को अपनाकर ही समरस और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वसेन समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोरेलाल सेन ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सुधा सेन, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष राम रतन सेन सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। समाज की ओर से महापौर और उनके पुत्र रिशांक तिवारी का सम्मान भी किया गया।

समारोह के दौरान संगठनात्मक विस्तार की घोषणा करते हुए गणेश सेन को मध्यप्रदेश सर्वसेन समाज संगठन का प्रदेश अध्यक्ष और किशन सेन को कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस घोषणा से समाज में उत्साह देखा गया।इसके साथ ही सागर के अटल पार्क में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ये भी पढ़े – सागर: शादी से 10 दिन पहले युवती की संदिग्ध मौत; हादसा या सोची-समझी साजिश

  • sagar-mayor-unveils-saint-sen-statue
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना