सागर: शादी से 10 दिन पहले युवती की संदिग्ध मौत; हादसा या सोची-समझी साजिश

सागर/मनीष चौबे: मध्य प्रदेश के सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक संदिग्ध सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवती की दुखद मौत हो गई। जरुआखेड़ा के पास हुई इस दुःखद घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। जिस घर में 21 अप्रैल को बेटी की शादी की तैयारियाँ हो रही थीं, वहाँ अब उसकी अंतिम यात्रा की तैयारी हो रही है।

परिजनों ने इस घटना को महज हादसा मानने से इनकार करते हुए युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामला तूल पकड़ रहा है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम एक विशेष वर्ग का युवक युवती को बाइक पर लेकर जरुआखेड़ा की ओर जा रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, युवती के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि बाइक चला रहे युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

परिजनों का आरोप: “ब्लैकमेल कर रहा था युवक”

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि युवती की शादी तय हो चुकी थी और पूरा परिवार रिश्तेदारों को कार्ड बांटने गया था। उनका आरोप है कि युवक द्वारा युवती को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। आशंका यह जताई जा रही है की युवक ने युवती को डरा-धमकाकर मिलने बुलाया और फिर उसे साथ में भगाकर ले जा रहा था। युवती के परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग प्रशासन से उठाई है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

नरयावली में तनावपूर्ण की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल अस्पताल और घटना स्थल पर तैनात किया गया। हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। जिसमें नरेवाली थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह जोहरिया ने बताया, “शुरुआती तौर पर यह सड़क दुर्घटना का मामला लग रहा है, जिसमें बाइक रेलिंग से टकराई है” सिर की चोट युवती के लिए घातक सिद्ध हुई। हमने युवक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत की असली वजह सामने आएगी।

इस घटना ने कई सवाल पुलिस के सामने खड़े कर दिए है, खासकर युवक का पूरी तरह बचना और युवती का गंभीर रूप से घायल होना। पुलिस अब युवक और मृत युवती के कॉल डिटेल्स और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

  • sagar-suspicious-death-10-days-before-wedding
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

कोलारस पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी/कुलदीप शर्मा की रिपोर्ट: जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ…

आगे पढ़ें
दमोह में माइक्रोफाइनेंस कर्मचारियों से लूट का खुलासा, फरियादी ही निकला मास्टरमाइंड; दो साथियों के साथ रची थी साजिश

दमोह: जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र अंतर्गत दमोह बाईपास के पास…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा