निवाड़ी में खौफनाक मंजर! जामनी नदी में तैरता मिला महिला का क्षत-विक्षत शव

निवाड़ी: ओरछा में जामनी नदी में अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरता देख इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।

ये भी पढ़े – निवाड़ी: नहर गहरीकरण में धांधली, मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने दिए इंजीनियर को निलंबित करने के आदेश

पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार शव करीब 8 से 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और उसकी हालत इतनी खराब है कि पहचान करना मुश्किल हो गया है। हालांकि महिला की कमर पर बना “अमित” नाम का टैटू और हाथ पर “M” अक्षर इस मामले में पहचान की अहम कड़ी माने जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।

थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और एफएसएल टीम की मदद ली जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हत्या का है, आत्महत्या का या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है ताकि महिला की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़े – निवाड़ी में गेहूं खरीदी पर बवाल; कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, हेमंत खंडेलवाल ने दिया जवाब

  • niwari-orchha-jamni-river-unknown-woman-dead-body-tattoo-identification-police-investigation
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    स्वदेशी तकनीक से सेना को मिलेगा बड़ा बल; रक्षा मंत्रालय ने टी-72/टी-90 टैंकों के लिए 975 करोड़ के ट्रॉल असेंबली सौदे पर किए हस्ताक्षर

    नई दिल्ली: 21 अप्रैल यानी मंगलवार को रक्षा मंत्रालय…

    आगे पढ़ें
    सिविल सेवा दिवस पर केंद्र कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- किसानों के लिए कर्ज प्रक्रिया आसान और मानवीय बनाना जरूरी

    ब्रांणवाणी डेस्क: नई दिल्ली स्थित मंगलवार को विज्ञान भवन…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MPJAP महाघोटाला: 100 करोड़ के भ्रष्टाचार और अपात्र नियुक्ति के घेरे में डॉ. धीरेंद्र पांडेय, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को बाँटी रेवड़ियाँ

    MPJAP महाघोटाला: 100 करोड़ के भ्रष्टाचार और अपात्र नियुक्ति के घेरे में डॉ. धीरेंद्र पांडेय, नियमों को ताक पर रखकर चहेतों को बाँटी रेवड़ियाँ

    ACS मैडम नाराज: सीनियर IPS के कारण सुप्रीम कोर्ट की फटकार

    ACS मैडम नाराज: सीनियर IPS के कारण सुप्रीम कोर्ट की फटकार

    भाजपा के प्रति विद्रोह या विकास के रोड़े? अमरपाटन के पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के ‘धरना पॉलिटिक्स’ से डरी मोहन सरकार!

    भाजपा के प्रति विद्रोह या विकास के रोड़े? अमरपाटन के पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल के ‘धरना पॉलिटिक्स’ से डरी मोहन सरकार!

    गुरुग्राम से नोएडा सिर्फ 15 मिनट में: भारत में Air Taxi सेवा की बड़ी तैयारी

    गुरुग्राम से नोएडा सिर्फ 15 मिनट में: भारत में Air Taxi सेवा की बड़ी तैयारी

    सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

    सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’