दमोह/बनवार में प्रतिबंध के बावजूद जल रही नरवाई, नियमों की उड़ रही धज्जियां

बनवार: उप तहसील क्षेत्र में रबी सीजन की कटाई के बाद खेतों में नरवाई जलाने का सिलसिला तेज हो गया है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट प्रतिबंध के बावजूद किसान खुलेआम फसल अवशेषों में आग लगा रहे हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषण के साथ नियमों की अनदेखी भी सामने आ रही है।

ब्रांणवाणी को मिली जानकारी के अनुसार हार्वेस्टिंग के बाद खेतों में बचे अवशेषों को हटाने के लिए किसान आग का सहारा ले रहे हैं। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है, लेकिन इसके दुष्परिणामों के बावजूद इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।लोगों का कहना है कि नरवाई जलाने से मिट्टी के जरूरी पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं और जमीन की उर्वरता प्रभावित होती है। साथ ही, लाभकारी जीव भी नष्ट हो जाते हैं, जिससे कृषि उत्पादन पर दीर्घकालीन असर पड़ता है।

ये भी पढ़े – बनवार: किसान संघ ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा, गेहूँ समर्थन मूल्य और पराली पर जताई नाराज़गी

प्रशासन द्वारा प्रतिबंध के बावजूद जबेरा क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में यह गतिविधि जारी है, जिससे यह कार्रवाई कागजों तक सीमित नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि कई किसान रात के समय नरवाई जलाते हैं, ताकि कार्रवाई से बचा जा सके।तेज गर्मी और हवाओं के बीच खेतों में लगाई गई आग कभी भी विकराल रूप ले सकती है, जिससे गांवों तक आग फैलने का खतरा बना रहता है।

एसडीएम छोटे गिरी गोस्वामी ने बताया कि नरवाई जलाने के एक मामले में कार्रवाई की गई है। साथ ही पटवारियों और ग्राम स्तर के कर्मचारियों को ऐसे मामलों की पहचान कर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो इसका असर मिट्टी की उर्वरता, पर्यावरण और पशुधन पर गंभीर रूप से पड़ेगा।

ये भी पढ़े – दमोह में बिजली विभाग की सख्ती- ई-रिक्शा समेत कई वाहन पकड़े, चार्जर जब्त

  • banwar-stubble-burning-ban-ignored-farmers-burning-narwai
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

    डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे