भारत-अमेरिका संबंधों पर असर? ट्रंप के ‘hellhole’ बयान के बाद सफाई; US Embassy बोला- भारत हमारा मजबूत साझेदार

नई दिल्ली/वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के बाद भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई। इस पोस्ट में भारत और चीन जैसे देशों को “hellhole” कहे जाने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई।

विवाद बढ़ने के बाद भारत में अमेरिकी दूतावास ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप भारत को “एक महान देश” मानते हैं और उन्होंने भारत के शीर्ष नेतृत्व को अपना “अच्छा मित्र” बताया है।ट्रंप ने यह विवादित टिप्पणी एक एंटी-इमिग्रेशन पोस्ट को रीशेयर करते हुए की थी, जिसमें जन्मसिद्ध नागरिकता को लेकर तीखी आलोचना की गई थी। इस पोस्ट में भारत और चीन जैसे देशों का अपमानजनक संदर्भ दिया गया, जिससे कूटनीतिक असहजता पैदा हुई।

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, विवाद के बाद अमेरिका ने डैमेज कंट्रोल करते हुए भारत के साथ मजबूत संबंधों को दोहराया। ट्रंप द्वारा “India is a great country” कहे जाने को इसी प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। इस पूरे मामले पर विदेश मंत्रालय ने सावधानी भरा रुख अपनाते हुए कहा कि उन्होंने इस संबंध में रिपोर्ट्स देखी हैं, लेकिन विस्तृत टिप्पणी नहीं की।

ये भी पढ़े – भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन IAFS-4, G20 के बाद अब IAFS अफ्रीका को लेकर भारत का बड़ा विजन

  • us-president-trump-controversy-india-comment-us-clarifies-relations
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    महाभ्रष्ट पर मेहरबानी क्यों? लोकायुक्त और CM हेल्पलाइन की शिकायतों के बाद भी ‘मंडेरिया’ पर सरकार क्यों मौन?

    उच्च शिक्षा विभाग में ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ की खुली धज्जियाँ:…

    आगे पढ़ें
    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष केवल…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका