पूर्व मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में किसानों ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

केसली (सागर)।   मध्यप्रदेश के सागर जिले के केसली और देवरी क्षेत्र में किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर जनआक्रोश तेज होता जा रहा है। मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता जनपद पंचायत परिसर केसली पहुंचे और महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। एसडीएम की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन तहसीलदार केसली को सौंपा गया।

गेहूँ खरीदी और सैटेलाइट सर्वे पर उठे सवाल

किसानों ने ज्ञापन में गेहूँ खरीदी प्रक्रिया में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया। उनका कहना है कि गलत सैटेलाइट सर्वे के कारण कई पात्र किसानों की फसल खरीदी से बाहर हो रही है।

किसानों की प्रमुख मांगें:

  • सभी पंजीकृत किसानों का पूरा गेहूँ खरीदा जाए
  • खरीदी में देरी के कारण 31 मार्च 2026 तक डिफाल्टर घोषित किसानों से 14% ब्याज वसूली बंद हो
  • सहकारी ऋण की अंतिम तिथि खरीदी अवधि के अनुरूप तय की जाए
  • तुलाई क्षमता बढ़ाकर 4000 क्विंटल प्रतिदिन की जाए और धर्मकांटे से ही तौल सुनिश्चित हो

पेयजल संकट और भ्रष्टाचार के आरोप

भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट को लेकर भी नाराजगी सामने आई। किसानों ने पीएचई विभाग पर लापरवाही और जल जीवन मिशन के तहत भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उनका कहना है कि करोड़ों की योजनाओं के बावजूद हैंडपंप खराब पड़े हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है।

बिजली कटौती और नरवाई का मुद्दा भी गरमाया

ज्ञापन में किसानों ने 5 हॉर्सपावर तक के कृषि कनेक्शनों को मुफ्त और निर्बाध बिजली देने की मांग की। साथ ही अघोषित बिजली कटौती और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर भी नाराजगी जताई गई। इसके अलावा नरवाई जलाने के मामलों में किसानों पर हो रही कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा गया कि जब तक सरकार वैकल्पिक संसाधन उपलब्ध नहीं कराती, तब तक किसानों पर केस दर्ज न किए जाएं।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन जल्द समस्याओं का समाधान नहीं करता है, तो क्षेत्र के किसान भूख हड़ताल और उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह, पूर्व सरपंच सालकराम खेहुरिया, सुखदेव अरेले, संदीप अरेले, नीलेश रिछारिया, हरिशंकर विश्वकर्मा, अनिल सिंघई, गुठ्ठल तिवारी, पलटू यादव, अरविंद साहू, नीलेश विश्वकर्मा और अरविंद यादव सहित बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

 

 

 

  • kesli-kisan-andolan-gyapan-sagar
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर

डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का राज: मोहन यादव सरकार ने अधिकारियों को खुली छूट दी?

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का राज: मोहन यादव सरकार ने अधिकारियों को खुली छूट दी?

10 साल की ‘नई भारत’ गप्पें: कर्ज, काला धन, और धराशायी अर्थव्यवस्था – बीजेपी के झूठे आंकड़ों का भांडाफोड़

10 साल की ‘नई भारत’ गप्पें: कर्ज, काला धन, और धराशायी अर्थव्यवस्था – बीजेपी के झूठे आंकड़ों का भांडाफोड़

ब्रांणवाणी चुनावी स्पेशल Exclusive: 84% तमिलनाडु, 91% बंगाल, महिलाएं बनीं गेमचेंजर; आजादी के बाद सबसे ज्यादा वोटिंग, क्या बदल जाएगी दोनों राज्यों की सत्ता?

ब्रांणवाणी चुनावी स्पेशल Exclusive: 84% तमिलनाडु, 91% बंगाल, महिलाएं बनीं गेमचेंजर; आजादी के बाद सबसे ज्यादा वोटिंग, क्या बदल जाएगी दोनों राज्यों की सत्ता?