रतलाम में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, ऑनलाइन टास्क के नाम पर 1.24 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम:  पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन टास्क और कमीशन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में साइबर सेल और थाना माणकचौक की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसे व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया, जिसमें प्रोडक्ट को लाइक करने और टास्क पूरा करने पर कमीशन देने का लालच दिया गया।

ये भी पढ़े – रतलाम में 5 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, साधु बनकर छुपा था

इसके बाद पीड़िता को “Promotion Pioneers-1” नामक फर्जी ऐप डाउनलोड कराकर QR कोड के जरिए पैसे जमा करने को कहा गया। शुरुआत में छोटी रकम पर रिटर्न देकर विश्वास जीता गया, जिसके बाद अधिक रकम निवेश करवाई गई। बाद में पैसे लौटाने से इनकार कर दिया गया। इस तरह कुल ₹1,24,100 की ठगी की गई।

पुलिस जांच में तकनीकी साक्ष्य, बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल ट्रेल के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में करण कुशवाह और दीपक कुशवाह शामिल हैं, जबकि एक अन्य आरोपी रिंकेश फरार है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने कमीशन के लालच में म्यूल बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर साइबर ठगी को अंजाम दिया।रतलाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, ऑनलाइन टास्क, पार्ट-टाइम जॉब या निवेश के नाम पर आने वाले ऑफर से सावधान रहें और किसी भी स्थिति में पैसे ट्रांसफर न करें।

ये भी पढ़े – रतलाम के ताल में डीजे विवाद बना जानलेवा, 24 घंटे में पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा

  • ratlam-cyber-fraud-busted-online-task-scam-124000-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना