निवाड़ी, ओरछा और पृथ्वीपुर में ज्ञापन सौंपकर गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

निवाड़ी: देशी गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। निवाड़ी, ओरछा और पृथ्वीपुर तहसीलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपकर गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग उठाई गई।

तहसील कार्यालयों में सौंपे गए ज्ञापन में मध्य प्रदेश में देशी गोवंश की विधिवत सेवा, पूर्ण सुरक्षा और उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग की गई। साथ ही केंद्र सरकार को इस संबंध में अनुशंसा भेजने का आग्रह भी किया गया।ज्ञापन में कहा गया कि मध्य प्रदेश सदैव से गोपालन, जीव-दया और सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र रहा है। बाबा महाकाल की पावन धरा पर सदियों से गोसेवा और गोरक्षा की परंपरा चली आ रही है, इसलिए गोवंश संरक्षण को और मजबूत करने की जरूरत है।

ज्ञापन सौंपने वालों ने राज्य में गो-आधारित अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, गोसंवर्धन को बढ़ावा देने और देशी गोवंश की सुरक्षा के लिए ठोस नीतियां लागू करने की मांग की। उनका कहना है कि इससे सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण होने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़े – निवाड़ी में खौफनाक मंजर! जामनी नदी में तैरता मिला महिला का क्षत-विक्षत शव

  • niwari-orchha-prithvipur-memorandum-gaumata-rashtra-mata-demand
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना