उमरिया की जोहिला कॉलरी पर कोयले में मिट्टी मिलाने का आरोप, करोड़ों के घोटाले की शिकायत केंद्र तक पहुंची

उमरिया/राकेश दर्दवंशी:  जिले की नौरोजाबाद जोहिला कॉलरी एक बार फिर विवादों में आ गई है। इस बार कोयले में मुरूम (मिट्टी) मिलाकर वजन बढ़ाने और करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का मामला सामने आया है। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने इस संबंध में भारत सरकार के कोयला एवं खान मंत्री को शिकायत भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कॉलरी में जेसीबी मशीनों की मदद से कोयले में मिट्टी मिलाई जा रही है। इसके बाद इस मिलावटी कोयले को बिना गुणवत्ता परीक्षण के रेलवे रैक के जरिए विभिन्न स्थानों पर भेजा जा रहा है।दिलीप पांडे ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में कई अधिकारियों की मिलीभगत हो सकती है। शिकायत में साइड इंचार्ज, सेल्स मैनेजर और बिलासपुर जोन के कुछ अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं।

मामले को और गंभीर बनाते हुए शिकायतकर्ता ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिनमें कथित तौर पर कोयले में मिलावट की प्रक्रिया दिखाई दे रही है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।शिकायत में कहा गया है कि मिलावटी कोयला उद्योगों तक पहुंचने से मशीनों को नुकसान, उत्पादन क्षमता में कमी और आर्थिक हानि हो सकती है। इससे सरकारी राजस्व और औद्योगिक व्यवस्था दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

ये भी पढ़े – उमरिया में चलती कार में लगी आग, चालक की सूझबूझ से दो लोगों की जान बची

  • umaria-johila-colliery-coal-mixing-scam-complaint-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना