चाकघाट हाईवे हादसों से जनता नाराज, व्यापार मंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रीवा: चाकघाट नेशनल हाईवे-30 स्थित मंत्री चौराहा और बघेड़ी चौराहा पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हादसों की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर चाकघाट व्यापार मंडल ने त्योंथर पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

व्यापार मंडल ने मांग की है कि दोनों चौराहों पर शीघ्र स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।स्थानीय लोगों का कहना है कि इन चौराहों के आसपास बाजार, स्कूल और कॉलेज संचालित होने के कारण चारों ओर से भारी ट्रैफिक दबाव बना रहता है। ऐसे में हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। अब तक कई लोग इन दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा चुके हैं।

हाल ही में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत के बाद लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है। व्यापार मंडल ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही है। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान एसडीएम संजय जैन ने मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़े – विंध्य में रचा गया इतिहास, रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 6 साल की बच्ची का जटिल हार्ट ऑपरेशन सफल

  • rewa-chakghat-highway-accidents-traders-submit-memorandum-sdm
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना