कर्मवीर विद्यापीठ बंद होने की आशंका पर खंडवा में रोष, विधायक छाया मोरे ने सीएम ड़ॉ. मोहन यादव से की मुलाकात

खंडवा: निमाड़ की ऐतिहासिक पहचान माने जाने वाले कर्मवीर विद्यापीठ को बंद किए जाने की आशंकाओं ने खंडवा जिले में जनभावनाओं को आंदोलित कर दिया है। पत्रकार संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों ने इस मुद्दे पर एकजुट होकर संस्थान को बचाने की मांग तेज कर दी है।

इस बीच पंधाना विधायक छाया मोरे ने सक्रियता दिखाते हुए भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय का खंडवा परिसर कर्मवीर विद्यापीठ, महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रख्यात पत्रकार पंडित माखनलाल चतुर्वेदी की कर्मभूमि से जुड़ी अमूल्य धरोहर है।

ये भी पढ़े – खंडवा में संयुक्त कृषक संगठन का प्रदर्शन, शव यात्रा निकालकर जताया विरोध

विधायक मोरे ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि संस्थान को बंद करना निमाड़ के युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय होगा। साथ ही यह क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत की उपेक्षा भी होगी। उन्होंने परिसर को यथावत संचालित रखने और सर्वसुविधायुक्त स्थायी भवन निर्माण की दिशा में जल्द कदम उठाने की मांग की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले की गंभीरता स्वीकार करते हुए संवेदनशीलता के साथ विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।खंडवा में चल रही इस मुहिम को विधायक छाया मोरे की पहल से नई मजबूती मिली है। सामाजिक संगठनों ने कहा है कि यदि संस्थान बंद करने की प्रक्रिया आगे बढ़ी तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

ये भी पढ़े – खंडवा में स्वास्थ्य जांच शिविर, 142 छात्राओं व स्टाफ की जांच, एनीमिया पर जागरूकता

  • khandwa-karmaveer-vidyapeeth-closure-protest-chhaya-more-meets-cm
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना