छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल सख्त: जल संकट, गेहूं खरीदी और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर दिए कड़े निर्देश

छतरपुर: जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित टीएल बैठक में विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम, जनपद सीईओ, निकाय सीएमओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने गर्मी को देखते हुए जरूरतमंद वार्डों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध रखने और इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने का आदेश दिया. गेहूं उपार्जन केंद्रों की समीक्षा करते हुए एसडीएम को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए। केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छाया, बैठने, रोशनी, बारदाना, इलेक्ट्रॉनिक कांटे और गेहूं ढंकने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। चना, मसूर और सरसों खरीदी केंद्रों की निगरानी भी एसडीएम को सौंपी गई।

ये भी पढ़े – छतरपुर जिला जेल में विशेष लोक अदालत, कैदियों को मिला विधिक मार्गदर्शन

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जनपदों में रिचार्ज पिट और जल संरक्षण कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए गए। उद्योग विभाग को पौधरोपण कराने तथा अमृत सरोवरों को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई करने को कहा गया।कलेक्टर ने अधिकारियों को गांवों में रात्रि विश्राम कर रात्रि चौपाल लगाने और लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के लिए विशेष कैंप लगाने, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, कृषि विभाग और निकायों की लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से हल करने को कहा गया।लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय सीमा से बाहर लंबित मामलों पर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने तहसीलदार नौगांव पर 1 हजार रुपये तथा अन्य संबंधित अधिकारियों पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया।

कलेक्टर ने जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए 1 मई से शुरू होने वाली मकान गणना और सूचीकरण कार्य के लिए प्रगणकों को प्रशिक्षण देने तथा सभी अधिकारियों को स्व गणना पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़े – छतरपुर के मातौल गांव में फायरिंग, महिला के पेट में गोली लगने से हालत गंभीर, आरोपी फरार

  • chhatarpur-collector-parth-jaiswal-tl-meeting-water-supply-wheat-procurement-cm-helpline-orders
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना