जावरा सिविल हॉस्पिटल में एमडीएस सर्जन डॉ. राज कपूर दांगी की नियुक्ति, अब चेहरे व जबड़े की जटिल सर्जरी होगी मुफ्त

रतलाम: क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के प्रयासों से एमडीएस सर्जन डॉ. राज कपूर दांगी की नियुक्ति सिविल हॉस्पिटल जावरा में की गई है। जानकारी के अनुसार डॉ. दांगी ने आज विधिवत रूप से अपनी सेवाएं ज्वॉइन कर ली हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन तथा सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ. दीपक पालड़िया के निर्देशन में अब सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य मामलों में होने वाले चेहरे और जबड़े के जटिल ऑपरेशन अस्पताल में ही किए जा सकेंगे।अस्पताल में हेलमेट न पहनने से होने वाले चेहरे के फ्रैक्चर, जबड़े की चोट, आंख के नीचे और ऊपर की हड्डियों के टूटने जैसे मामलों का इलाज अब निशुल्क उपलब्ध होगा। पहले ऐसे ऑपरेशन निजी अस्पतालों में 60 से 70 हजार रुपये तक में होते थे।

इसके अलावा यहां अक्ल दाढ़ निकालना, ओरल कैंसर की बायोप्सी तथा अन्य माइनर सर्जरी भी की जा सकेगी। चेहरे की जटिल सर्जरी, जिसे ओपन रिडक्शन और इंटरनल फिक्सेशन कहा जाता है, अब सिविल हॉस्पिटल में ही संभव होगी।

ये भी पढ़े – रतलाम में कार डिवाइडर से टकराई, 4 लोग घायल, डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल

  • civil-hospital-javra-md-surgeon-appointment
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पानी-पूरी के ठेले पर धक्का लगने से शुरू हुआ विवाद, युवक तलवार और एयरगन लेकर पहुंचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बुरहानपुर। शहर के रासतीपुरा क्षेत्र में एक मामूली विवाद…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे