डबरा में मोगिया चोर गिरोह का भंडाफोड़, देहात और सिटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 11 आरोपी गिरफ्तार

डबरा: जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डबरा देहात और सिटी थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान में शातिर मोगिया चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 3 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, डबरा देहात थाना प्रभारी आईपीएस मनोज कुमार और सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस गिरोह तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान दो संदिग्ध महिलाओं के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की गई, जिससे ग्वालियर-चंबल संभाग में हुई कई चोरी की घटनाओं से इनके कनेक्शन का खुलासा हुआ।

ये भी पढ़े – डबरा: बारात में विवाद के बाद फायरिंग, घायल युवक के सिर में आए 14 टांके

पुलिस ने मुरैना क्षेत्र से दबिश देकर सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह खुद को मोगिया आदिवासी बताकर पहचान छिपाता था, जबकि वास्तविक रूप से यह बावरिया समुदाय से जुड़ा हुआ है।गिरोह की कार्यप्रणाली बेहद शातिर बताई जा रही है। आरोपी ई-रिक्शा और बसों में सफर के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर खासतौर पर महिलाओं को निशाना बनाते थे और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस को कई मामलों में इनके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य भी मिले हैं।

पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य मामलों का भी जल्द खुलासा हो सकता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – डबरा पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 4 चोरी के वाहन बरामद

  • dabra-mogiya-chori-gang-busted-11-arrested-joint-police-operation-gwalior-chambal
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बुरहानपुर में भीषण आग से 40 एकड़ फसल राख, लाखों का नुकसान

    बुरहानपुर: राजोरा और लोखंडिया गांव के बीच शॉर्ट सर्किट…

    आगे पढ़ें
    छतरपुर में कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा: पुतला दहन के समय आग भड़की, 2 पुलिसकर्मी समेत कई घायल

    छतरपुर: छत्रसाल चौराहा पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

    श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

    पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा

    पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा

    पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

    पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

    ‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

    ‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

    मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर